पटना, फरवरी 14 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय में भव्य आयोजन करेगा। आयोजन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी को कार्य सौंपा गया। इस मौके पर उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनूठा मिसाल कायम किया है। महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्वावलंबन की बात करें तो हमारा बिहार अग्रणी राज्य है और यह नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का नतीजा है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में प्रदेश की प्रत्येक पंचायत से महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.