गुड़गांव, मार्च 6 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम मानेसर ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की गुरुग्राम इकाई के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं को रोगों के प्रति जानकारी दी। इस दौरान महिला सफाई मित्रों को सेनेटरी पैड्स भी वितरित किए गए। आयोजन में जीरो प्लास्टिक वेस्ट को प्राथमिकता दी गई। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया। कार्यक्रम नगर निगम आयुक्त रेनू सोगन के दिशा-निर्देशों पर आयोजित किया गया। शुक्रवार को नगर निगम मानेसर और आईएमए की ओर से यह संयुक्त कार्यक्रम गांव नौरंगपुर स्थित निगम की वाटिका में आयोजित किया गया। इस दौरान आईएमए की महिला डॉक्टर सदस्यों ने महिला सफाई मित्रों को स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने की टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.