वाराणसी, फरवरी 6 -- अंतरराष्ट्रीय मनोविज्ञान सम्मेलन में पढ़े गए 90 शोधपत्र वाराणसी। बीएचयू के मनोविज्ञान विभाग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को आमंत्रित व्याख्यान, शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुतियां हुईं। 90 से अधिक प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। दिन का शुभारंभ अबूधाबी यूनिवर्सिटी की डॉ. श्रीति नायर के व्याख्यान से हुआ। प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिया, प्रो. सोनिया सचडे, प्रो. आराधना शुक्ला, प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. सुरेश सुंदरम आदि ने व्याख्यान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...