बागपत, अप्रैल 23 -- हरित प्राण ट्रस्ट व एनसीसी 74 बटालियन के अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया गया। जिसमें दोनों के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। बड़का रोड स्थित एनसीसी 74 बटालियन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हरित प्राण ट्रस्ट व बटालियन द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा दिनेश बंसल ने एनसीसी कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगो को पर्यावरण की समस्याओं के विषय में जागरूक करना हैं। यह दिन हमें हमारी धरती की देखभाल करने और पर्यावरण को बचाने की याद दिलाता हैं। जब प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जंगलों की कटाई जैसी समस्याएं बढ रही हैं, पृथ्वी दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.