साहिबगंज, दिसम्बर 15 -- साहिबगंज। प्रयास फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 2025 के उपलक्ष्य पर अपशिष्ट जेनरेशन के कारकों, रीसाइक्लिंग एवं रीयूज की संभावना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया। इस मौके पर रविवार को स्थानीय वान उडेन मूक बधिर स्कूल के पास स्थित बड़ी झरना, से कुड़ा - कचरा की साफ़- सफाई की गई। इस सफाई जागरूकता अभियान में जयजयराम, अभिषेक सिंह, कुमार संजीत, गौतम कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...