नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने कुलेसरा स्थित हिंडन पुस्ता पर बुधवार रात अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज की कार में टक्कर मारने वाले आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी कब्जे में ले ली। पुलिस ने फायरिंग की सूचना को गलत बताया। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शिवम ठाकुर बुधवार रात करीब 12 बजे माता-पिता से मिलने के लिए कुलेसरा स्थित घर जा रहे थे। उनका आरोप है कि वह हिंडन के पुस्ता पर पहुंचे तो एक कार में सवार कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया। शक होने पर उन्होंने अपनी कार की गति बढ़ा दी। आरोपियों ने उन्हें रोकने के लिए उनकी कार में पीछे से दो बार टक्कर मारी। डर की वजह से उन्होंने कार नहीं रोकी तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। जैसे ही वह घर के करीब जाकर रुके तो बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.