नोएडा, फरवरी 14 -- नोएडा में एक कार के अंदर मृत पाए गए प्रेमी जोड़े के मामले में अब एक नया और गंभीर मोड़ आ गया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस इसे 'मर्डर-सुसाइड' का मामला मान रही थी, वहीं अब मृतक लड़के के परिजनों ने इसे जातीय भेदभाव से जुड़ी हत्या करार दिया है। मृतक 32 साल के सुमित के चचेरे भाई ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। परिजनों का दावा है कि सुमित और 26 साल की रेखा पिछले 12-15 सालों से रिलेशनशिप में थे और उनके परिवारों को इस बारे में पूरी जानकारी थी।'लड़की के परिवारवाले दे रहे थे धमकी' परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिवार की ओर से उन्हें लगातार जातिगत ताने और धमकियां मिल रही थीं। यहां तक कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों से भी फोन कर पुलिस कार्रवाई की धमकी दी गई थी। सुमित के भाई ने घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.