पिथौरागढ़, मार्च 20 -- पिथौरागढ़। धारचूला भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय झूला पुल में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमा पर आवाजाही करने वाले लोगों की टीम ने सघन जांच की। साथ ही लोगों को बाल श्रम, मानव तस्करी, महिला अपराधों और बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम को लेकर जागरूक किया। यहां एसआई बीसी मासीवाल, एचसीपी तारा बोनाल, कांस्टेबल प्रदीप मावडी, संतोष कुमार, एसएचओ विजेन्द्र शाह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.