कौशाम्बी, नवम्बर 17 -- जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह पूर्वक किया प्रतिभाग फोटो- सिराथू, हिंदुस्तान संवाद। सिराथू ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस बड़े ही उत्साह के साथ बनाया गया। इस अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय छात्र दिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया। स्कूल क़ी सहायक अध्यापिका शालिनी सिंह ने छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस का महत्व, इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और शिक्षा के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और दिवस के उद्देश्यों को समझा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में ''लॉस्ट एंड फाउंड बॉक्स'' नामक एक विशेष नवाचार की शुरुआत की गई। इस बॉक्स का उद्देश्य बच्चों की खोई हुई वस्तु...