जमशेदपुर, फरवरी 25 -- चिन्मया विद्यालय की छात्रा व संस्कार भारती के किशोर आयाम तरुण प्रभा की सदस्या अजेता कनौजे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई गीता श्लोक पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने झारखंड राज्य को गौरवान्वित किया है। अजेता श्री का गीता पाठ 21 फरवरी को हरेकृष्णा टीवी पर दोपहर 2 बजे प्रसारित किया गया, जिसमें गीता का मधुर उचारण करते हुए उसका अर्थ भी बताया गया। विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की विद्यार्थी होने के साथ ही अजेता संगीत अकादमी टेल्को रिक्रिएशन क्लब में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने अपने शहर और राज्य स्तर पर कई पुरस्कार भी जीते हैं और आकाशवाणी तथा दूरदर्शन में भी प्रतिभा का जादू बिखेरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.