फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद। 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव के अंतर्गत कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला 8 फरवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसमें हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को हरियाणा पर्यटन निगम के एजीएम एवं मेले के नोडल अधिकारी हरविंद्र यादव तथा एजीएम राजपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर चित्रकला कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कला एवं संस्कृति के संरक्षण में इस प्रकार की कार्यशालाओं की भूमिका को रेखांकित किया। हरविंद्र सिंह ने उपस्थित कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की चित्रकला कार्यशालाएं कलाकारों को न केव...