रांची, जनवरी 31 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो के दिघिया गांव में शनिवार को प्रसिद्ध लोक कलाकार स्व. आनंदराम महली की स्मृति में 68वां जयंती समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन समाजसेवियों और परिजनों ने दीप जलाकर किया। इसके बाद कलाकारों और शिक्षाविदों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि क्षितिश कुमार राय और विशिष्ट अतिथि हरिनारायण महली ने बताया कि स्व. आनंदराम महली ने 11 देशों की यात्रा कर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नागपुरी लोककला का मान बढ़ाया था। कार्यक्रम में गुमला की युवतियों द्वारा प्रस्तुत मर्दानी झूमर ने दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर वाणी कुमार राय, भवानी शरण सिंह, अहिल्या देवी, भीखा उरांव, मुकेश बरवार, कार्तिक धान, देवकुमार धान आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनीष बरवार और धन्यवाद ज्ञापन हरिश...