रांची, अगस्त 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय ईसाई धर्म प्रचारक, करुण्या विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, यीशु बुलाता है मिनिस्ट्री के अध्यक्ष व सीशला के संस्थापक डॉ पॉल दिनाकरण बुधवार को रांची पहुंचे। रांची से वे नेमरा गए और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ पॉल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से भी मिले और पूरे परिवार के लिए प्रार्थना की। मौके पर बिशप पूर्ण सागर नाग, उपासना मरांडी, मिहिर तोपनो, प्रभुदयाल लकड़ा, डॉ कविता, अमृत प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.