प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज। जीएसटी अधिकारी के फ्लैट में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस अन्य शातिरों की तलाश में जुट गई है। गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस टीम प्रतापगढ़ से लेकर दिल्ली तक दबिश देने में जुटी है। गिरोह के मुखिया पर यूपी के प्रयागराज व कानपुर के अलावा दिल्ली, सूरत व पश्चिम बंगाल में 20 मामले दर्ज हैं। जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर अमित कुमार सिंह ने 14 अप्रैल को सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। वह 11 से 13 अप्रैल तक साईंधाम अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में ताला बंद कर लखनऊ गए थे। इसी बीच चोर फ्लैट का ताला तोड़कर सोने की दस अंगूठी, चार मंगलसूत्र, चार हार, चार चेन व डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार को राजापुर कब्रिस्तान के समीप प्रतापगढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.