बुलंदशहर, जनवरी 9 -- आरपीएफ जंक्शन ने अंतरराज्यीय रेलवे माल चोर गैंग के चार सदस्यों को फतेहपुर गांव के निकट से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी किए गए 56 हजार रुपये का कपड़ों के बंडल बरामद किए हैं। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अलीगढ़ गुलजार सिंह ने बताया कि गुरुवार को स्टेशन मास्टर खुर्जा जंक्शन से सूचना मिली की गाड़ी संख्या 14218 का आर/एसएलआर खुर्जा से गाड़ी के पास होते समय खुला हुआ गया है। जिसपर गाड़ी को अलीगढ़ में चैक कराया, तो गाड़ी में लोड लीज का माल चोरी होने की संभावना प्रतीत हुई। चोरी की संभावना समझकर तत्काल निरीक्षक खुर्जा नन्द लाल मीणा ने हमराहन के साथ ट्रैक सर्च किया। गाड़ी के माल लोडिंग और अनलोडिंग स्टेशनों पर संपर्क किया। जिसपर शाम तक स्पष्ट हुआ कि उक्त गाड़ी से कपड़ों के दो बंडल चोरी हुए हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी आरपीएफ खुर्...