पाकुड़, फरवरी 9 -- पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। चोरों के निशानदेही पर छह मोटरसाइकिलें बरामद की है। नगर थाना में एसडीपीओ दयानंद आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी 2026 को नगर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी से एक काले रंग की हीरो सुपर मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। सूरज कुमार की लिखित शिकायत पर थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.