देवघर, दिसम्बर 3 -- जसीडीह/देवघर, प्रतिनिधि पुलिस ने अंतरराज्यीय क्रूड ऑयल चोरी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह का मास्टरमाइंड फरार है, जिसकी खोज में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह गिरोह देश के कई राज्यों में सक्रिय है। सभी आरोपी हल्दिया-बरौनी पाइप-लाइन से क्रूड ऑयल चोरी की योजना बनाकर जसीडीह थाना क्षेत्र के मयंक होटल में ठहरे थे। गिरोह के सदस्यों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, पाइप-लाइन की वीडियो फुटेज क्लिप और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। होटल में ठहरे थे आरोपी, संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की नजर:- एसपी सौरभ को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय क्रूड ऑयल चोरी गिरोह के कुछ सदस्य जसीडीह थाना क्षेत्र के मयंक होटल में ठहरे हैं। सभी किसी पाइप लाईन में छेद कर क्रूड ऑयल चोरी करने का प्रयास के फिराक में...