मोतिहारी, दिसम्बर 11 -- मोतिहारी। नगर थाना की पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के सरगना सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में शिकारगंज थाना क्षेत्र के शिकारगंज वार्ड 7 निवासी हसमुद्दीन व पिपराकोठी थाना क्षेत्र का एक बदमाश शामिल है। इसकी जानकारी नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार बदमाशों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं बदमाशों ने पूछताछ में जो खुलासा किया है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का बदमाश है हसमुद्दीन : गिरफ्तार बदमाश हसमुद्दीन का अपराधिक इतिहास रहा है। उसपर पूर्वी चंपारण के नगर थाना, छतौनी थाना, घोड़ासहन थाना के अलावा शिवहर के तरियानी व पिपरासी थाना में अपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि ह...