बेगुसराय, फरवरी 18 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। रंगों का पर्व होली को देखते हुए जिला पुलिस की ओर से शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन करने के लिए सारी शक्ति झोंक दी गयी है। इसी का नतीजा है कि लोहियानगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक के समीप से पुलिस ने दो महिलाओं को 21.96 लीटर विदेशी शराब के साथ दबोच लिया। गुप्त सूचना मिली थी कि रोसड़ा जाने वाली बस पर दो महिलाएं विदेशी शराब की खेंप लेकर जा रही है। पुलिस हत्थे चढ़ी दोनों महिलाओं ने पुलिस के समक्ष दरभंगा जिले के कुशेश्वर थाना के बर्रा गांव निवासी राजीव मुखिया की पत्नी कृष्णा देवी व दूसरी महिला समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सुरेश मुखिया की पत्नी लीला देवी के रूप में अपना परिचय दिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...