गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम में मेरठ जोन की 28वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्लस्टर (महिला एवं पुरूष) कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के 216 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को एसीपी लाइंस लिपि नगायच ने किया। पहले दिन 53 किलोग्राम भार वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध की हेमलता ने प्रथम एवं मेरठ कमिश्नरेट की श्वेता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में 56 किलोग्राम में मेरठ के अभिषेक ने प्रथम एवं सहारनपुर के आदेश ने द्वितीय स्थान पाया। इसके अलावा महिला वर्ग की बॉक्सिंग में 51 किग्राम भार वर्ग में गौतमबुद्धनगर की राशि शर्मा ने प्रथम व गाजियाबाद की अंजू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.