चंदौली, जून 3 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। इससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा था। आमजन के बढ़ते दबाव और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोकथाम के लिए इलिया और शहाबगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने छापे मारी कर चार अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 394 घंटे, चार चांदी का मुकुट, दो चांदी की मूर्ति की आंख, लोहे की आरी, ब्लेड, बाइक भी बरामद किया है। रविवार को एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने इलिया थाने में चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कलानी गांव की काली मंदिर के पास चोरी करने गए तीन अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाला एक दुकानदार को चोरी की समान के साथ गिरफ्तार किया गया है। इलिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.