प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- गौरा। गैंगस्टर एक्ट,पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे दस हजार इनामी अंतरजनपदीय अभियुक्त को फतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फतनपुर थाना सहित विभिन्न जनपदों में आधा दर्जन से अधिक दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी किशन विश्वकर्मा पुत्र शिवकुमार विश्वकर्मा को फतनपुर पुलिस ने अभियुक्त को वाराणसी के कोतवाली अंबेडकर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में सात दिसंबर को पुलिस ने धर्मचंद राजभर को भी गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष फतनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इनामी बदमाश की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...