देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। हनुमान चौक के पास सब्जी मंडी स्थित एक दुकान पर अंडे के रेट को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने और सोने की चेन व नकदी लूटने का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिवांगी विहार, जोगीवाला निवासी जितेंद्र गुलाटी का आरोप है कि वह अपने बेटे अर्नव के साथ बीस जनवरी की रात जायसवाल ट्रेडर्स पर अंडे लेने गए थे। रेट लिस्ट से ज्यादा पैसे मांगने का विरोध करने पर दुकानदार अनिल जायसवाल, उनके बेटों और स्टाफ ने उन्हें बाहर खींचकर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी सोने की चेन व जेब से 20-25 हजार रुपये का कलेक्शन लूट लिया। दूसरी ओर से आर्यनगर निवासी सिद्धांत जाय...