भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ठंड के मौसम में अंडे की कीमतों में वृद्धि का असर अब सरकारी स्कूलों की मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) पर पड़ने लगा है। हर शुक्रवार को बच्चों को मिलने वाले अंडे की जगह अब उन्हें केले दिए जा रहे हैं। मध्य और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (एचएम) के अनुसार, बाजार में एक कैरेट अंडे (30 पीस) की कीमत 240 से 250 रुपये तक पहुंच गई है। इस हिसाब से एक अंडे की कीमत आठ से नौ रुपये के बीच है। ग्रामीण इलाकों में यह नौ रुपये तक है। दिसंबर महीने से दाम में यह बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि गर्मी के दिनों में अंडे की कीमत घट जाती है। इस स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने अंडों की दर जनवरी और फरवरी महीने के लिए छह रुपये प्रति अंडा तय की है। मार्च से दिसंबर तक यह दर पांच रुपये ...