बलिया, दिसम्बर 7 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। अंडा खाने के दौरान हुए विवाद के बाद घर पर हमला कर कुछ लोगों ने एक पक्ष के चार को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 11 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इलाके के दलछपरा निवासी पंकज और सुनिल तथा गांव का परमात्मा यादव शनिवार की शाम गांव की चट्टी एक ठेला के पास खड़ा होकर अंडा रोल खा रहे थे। इस दौरान पंकज और परमात्मा के बीच किसी को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने तत्कालिक तौर पर दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। हालांकि घर पहुंचने के बाद परमात्मा ने मामले से परिवार के लोगों को अवगत कराया तो दर्जनों की संख्या में लाठी-डंडा से लैस होकर लोग पंकज के दरवाजे पर पहुंच गये। इस दौरान हुई मारपीट में 19 वर्षीय पंकज, 61 वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.