उरई, जनवरी 5 -- जालौन। रविवार की रात तकरीबन साढे नौ बजे सबसे व्यस्तम चौराहे पर अंडा की ठिलिया लगाये युवक के साथ गाली गलौज तथा मारपीट, पीडित ने कोतवाली में तहरीर। मुहल्ला खटीकान निवासी इमरान पुत्र मुहम्मद सादाब ने कोतवाली मे तहरीर देते हुये बताया कि रविवार को वह अपनी अंडा की ठिलिया झंडा चौराहे पर लगाये था तभी दो ज्ञात तथा दो अज्ञात युवक आये और आमलेट जल्दी बनाने की मांग करने लगे मैने उनसे थोडा इंतजार करने के लिये कहा मै इससे पहले खडे ग्राहको के लिये आमलेट बना रहा था, वह इस बात पर आग बबूला हो गये और गाली गलौज करने लगे, जब मैने उनसे गाली देने से मना किया तो उक्त मारपीट पर आमादा हो गये, वहा खडे अन्य ग्राहको ने उन्हे ललकारा तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये, पुलिस ने पीडित की तहरीर लेकर जांच शुरू कर आरैपियों की तलाश शुरु कर दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.