कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर, संवाददाता। बेकनगंज में अंडा कारोबारी से जमीन के नाम पर 3.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सीसी कैमरों की फुटेज के साथ दस्तावेजों की जांच शुरू की। इस मामले में वर्ष 2005 में रिलीज हुई फिल्म ताजमहल के सह निर्माता एवं टेनरी संचालक इरशाद आलम समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज है। सिविल लाइंस निवासी अंडा कारोबारी मो. शोएब के अनुसार उनकी नई सड़क पर दुकान है। व्यापार से संबंधित गोदाम बनाने के लिए उन्हें जमीन की आवश्यकता थी। इस दौरान जमीन के सिलसिले में उनकी मुलाकात रिक्की व रफी से हुई। इन लोगों ने जाजमऊ में गज्जूपुरवा में जमीन दिलाने के नाम पर टेनरी संचालक इरशाद आलम से मिलवाया। आरोप है कि टेनरी संचालक ने जमीन के नाम पर 3.30 करोड़ रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की। जब जमीन के बारे में पता लगाया तो पता चला कि उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.