लखीसराय, दिसम्बर 17 -- कजरा। ठंड बढ़ते ही बाजारों में अंडा, मटन और चिकन की डिमांड काफी बढ़ गई है। गर्म तासीर खाने वाले ठंडी के मौसम में अंडा, मटन और चिकन की खरीदारी खूब कर रहे हैं। अंडा की दुकानें ठेला पर अब शाम में ही नहीं बल्कि दिनभर चौक चौराहों पर दिखने लगी है। वहीं चिकन की दुकानों पर भी देसी मुर्गा की भी बिक्री खूब बढ़ गई है। मटन की खरीदारी भी खूब हो रही है। लोगों के किचन में भी अब अंडा ने जगह बना ली है। लिट्टी-चोखा की भी बिक्री हो रही है। वहीं सर्दी बढ़ने के साथ ही तिल गुड़ से बनी गजक की मांग भी बढ़ गई है। सर्दी के दिनों में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए इन चीजों का सेवन अच्छा माना जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...