गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता ब्रेन चेस एकेडमी के तत्वावधान में रविवार को एसएस अकादमी, विजय चौक में अंडर-25 यूथ ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली यह प्रतियोगिता पांच चक्रों में रैपिड फॉर्मेट पर खेले जाएगी। आयोजक नितेश ने बताया कि किसी भी स्कूल के बालक-बालिका इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। विजेताओं को नकद पुरस्कार, शील्ड व मेडल दिए जाएंगे। कुल पुरस्कार राशि 9,000 रुपये निर्धारित है। प्रवेश शुल्क 400 रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...