आरा, अगस्त 18 -- आरा। जिले के सदर प्रखंड के बसमनपुर गांव निवासी महिला पहलवान आराध्या सिंह का चयन 57 किलो भार वर्ग में अंडर-23 राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह 21 से 24 अगस्त तक झारखंड के रांची में होने वाली प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। विश्वनाथ सिंह की पुत्री आराध्या सिंह की इस उपलब्धि पर बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, महासचिव विनय कुमार सिंह, कार्यालय सचिव विजय सिंह, कोच डॉ काशीनाथ पांडेय बिहार कुश्ती संघ टेक्निकल पदाधिकारी विवेक दुबे भारद्वाज ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.