मेरठ, फरवरी 7 -- जिम्बावे में आयोजित अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत का जश्न मेरठ के खिलाड़ियों ने भी मनाया। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय टीम को जीत की शुभकामनाएं दी। भामाशाह पार्क, करण क्रिकेट अकादमी और गांधी बाग क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ियों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा। देर शाम जैसे ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर जीत दर्ज की, वैसे ही खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। खिलाड़ियों ने मैदान पर ही आतिशबाजी की। इसके अलावा तिरंगा लहराकर खुशियां मनाई। वहीं मेरठ में सभी होटल और रेस्टरोरेंट में भी क्रिकेट प्रेमियों ने फाइनल मैच का लुत्फ उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...