लोहरदगा, जुलाई 18 -- लोहरदगा, संवाददाता।खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2025-26 के तहत किस्को प्रखंड में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के बीच फुटबाल मुकाबले कराए गए। जिसमें विभिन्न स्कूल की टीमों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय किस्को की टीम ने आश्रम विद्यालय किस्को को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता। अंडर-17 वर्ग में भी एसटी आवासीय विद्यालय किस्को ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आश्रम विद्यालय को 2-0 से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में राज्य संपोषित उच्च विद्यालय किस्को की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। बालिका वर्ग के अंडर-14 फाइनल में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.