फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें अंडर 19 में 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में लक्ष्य वर्मा और सूर्यांश पाठक का रोचक मुकाबला हुआ। लक्ष्य वर्मा ने मुकाबला जीता। ओपन वर्ग में छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें शिवम फाइनल में पहुंचे। अंडर 19 के विजेता को दो 2 हजार और रनर को एक हजार रुपये, ओपन वर्ग में विनर को 3 हजार की राशि प्रदान की गई। रविवार को ओपन डबल वर्ग, सीनियर सिटीजन वर्ग के खिलाड़ियों में मुकाबला होगा। इससे पहले डीएसओ सुरेंद्र यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर यादव, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे, डॉ. श्रेय खंडूजा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। विवेक राठौर, सोनू यादव, अश्वनी अग्निहोत्री, उमेश चंद्र, अवनींद्र कुमार, वरुण प्रताप, यश यादव आ...