बोकारो, जनवरी 20 -- बोकारो। आगामी एक फरवरी से अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बोकारो जिला टीम के गठन के लिए ओपन ट्रायल 21 व 22 जनवरी को प्लस टू उच्च विद्यालय सेक्टर 2डी के मैदान में सुबह 9 बजे से होगा। इसकी जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह ने दी। बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को डिजिटल उम्र प्रमाण पत्र, विद्यालय का सत्र 2022 - 23 , 2023 - 24 व 2024 - 25 का मार्कशीट , वर्तमान सत्र 2025-26 का बोनाफाइड प्रमाण पत्र व पीवीसी आधार कार्ड ,आधार कार्ड अपडेट हिस्ट्री व माता/पिता का वोटर आई कार्ड की ओरिजिनल कॉपी के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...