अल्मोड़ा, जनवरी 7 -- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान अंडर 19 बालक वर्ग की जिला लीग 12 जनवरी से यहां नरसिंह मैदान में होगी। प्रतिभाग करने वाले क्लब एवं खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित की गई है। लीग में एक सितंबर 2007 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकते हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ने बताया कि लीग में प्रतिभाग करने वाला नया क्लब एसोसिएशन कार्यालय राधा स्पोर्ट्स, रानीखेत में सम्पर्क कर सकता है। खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के लिए डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड अथवा पासपोर्ट, 3 साल के शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं नवीनतम फ़ोटो देना अनिवार्य होगा। लीग प्रदर्शन के आधार पर ही जिले टीम का चयन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...