गिरडीह, फरवरी 9 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के निमियाघाट में अंडर-19 तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय लोहेडीह प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। लोहेडीह युवा क्रिकेट समिति के तत्वाधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को जिप सदस्य धनंजय प्रसाद ने फीता काटकर किया। आठ टीमों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच निमियाघाट और लोहेडीह के बीच खेला गया, जिसमें लोहेडीह की टीम ने 16 रनों से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 8999 रुपये नगद व ट्रॉफी तथा द्वितीय पुरस्कार 4499 रुपये नगद व ट्रॉफी रखा गया है। उद्घाटन के मौके पर जिप सदस्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें उचित मंच प्रदान करने क...