देवरिया, फरवरी 12 -- बंजरिया बाजार (देवरिया), हिंदुस्तान संवाद। विकासखंड पथरदेवा के ग्राम बंजरिया बाजार की नेहा गुप्ता ने अंडर-17 राज्य स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पथरदेवा में उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। नेहा गुप्ता, फल व्यवसायी अनिरुद्ध गुप्ता की पुत्री हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मेहनत और लगन का परिणाम रहा कि उनका चयन अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह क्रांति ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और खेल के मैदान में भी अप...