आगरा, सितम्बर 8 -- जनपदीय माध्यमिक वॉलीबाल प्रतियोगिता बीते दिनों श्री दानकुंवरि स्मारक इंटर कॉलेज में हुई थी। बारिश के चलते अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला नहीं हो सका था। सोमवार को विद्यालय परिसर में फाइनल मुकाबला श्री दानकुंवरि स्मारक इंटर कॉलेज और दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज मिढ़ाकुर को 25-11, 25-08 से हराकर खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर श्री दानकुंवरि स्मारक इंटर कॉलेज ओवरऑल चैम्पियन बना। मैच का शुभारंभ प्रबंधक अरविंद माहेश्वरी व प्रधानाचार्या डॉ. ममता शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, राजकुमार चौरसिया, राजकुमार, शैलेश चौधरी, जय प्रकाश, शशिकांत पांडेय उपस्थित रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.