बुलंदशहर, जनवरी 9 -- बुलंदशहर। डीएवी क्रिकेट ग्राउंड पर बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 लीग के तहत खेले गए मुकाबले में नेशनल क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसटी क्रिकेट अकेडमी खुर्जा को 173 रन से पराजित किया। 35 ओवर के इस मुकाबले में नेशनल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 311 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दक्ष ने बेहतरीन 116 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि यतिन ने 63 और अमन ने 22 रन का योगदान दिया। एसटी क्रिकेट अकेडमी की ओर से गेंदबाजी में साक्ष्य, अमन और दीपक ने दो-दो विकेट झटके, जबकि अभिषेक को एक सफलता मिली। 312 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसटी क्रिकेट अकैडमी की टीम 138 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में अभिषेक ने 41, रविराज ने 29 और सौरभ ने 20 रन बना...