मोतिहारी, दिसम्बर 11 -- मोतिहारी। गांधी मैदान, मोतिहारी में 8 से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय मशाल फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 में अंडर 16 में सारण व अंडर 14 में कटिहार की टीम विजेता बनी। अंडर 14 के फाइनल में कटिहार ने जमुई को 4-0 से व अंडर 16 में सारण ने पश्चिम चंपारण को 2-1 से पराजित कर चैंपियन बनी। अंडर 14 में कटिहार व जमुई तथा अंडर 16 में सारण व पश्चिम चंपारण की टीमें फाइनल में प्रवेश की थीं। दोनों फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। समापन समारोह में मुकेश कुमार सिन्हा अपर समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी सह आयोजन सचिव, जिला नियोजन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा एवं दव्यिांगजन, जिला योजना पदाधिकारी द्वारा सभी विजेता व उपविजेता टीम को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी दिया गया। उद्घाटन 8 दिसंबर को जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, डीईओ व जिला खेल पदाधिकारी ...