सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- एल्पाइन क्रिकेट एकेडमी द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अंडर 16 नानौता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल कैम्प आयोजित किया गया। नगर के एल्पाइन विद्यापीठ स्कूल के मैदान पर चेयरमैन वेदपाल चौधरी व डायरेक्टर हर्ष चौधरी ने ट्रायल कैम्प का उद्घाटन किया। साथ ही आये हुए सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। ट्रायल कैम्प में दिल्ली, सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, नानौता थानाभवन, रामपुर मनिहारान से आये कुल 112 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों के चयन हेतु चयनकर्ताओं मनीष चौधरी दिल्ली, मोहम्मद शादाब सहारनपुर, सौरभ सैनी थानाभवन, बिट्टू सैनी सहारनपुर व रोहित वर्मा कोच एल्पाइन क्रिकेट अकादमी के पैनल द्वारा बच्चों का ट्रायल लिया गया। कोच रोहित वर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 20 दिसंबर से शुरु होन...