रांची, दिसम्बर 15 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को खेले गए मुकाबले में जेसीए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएफसी को 95 रनों से पराजित किया। खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीए की टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। टीम की ओर से विकास नायक ने सर्वाधिक 46 रन, जीशान जौहर ने 42 रन और अभिनव कुमार ने 40 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा आदित्य कुमार ने 18 रन, जबकि प्रिंस कुमार और धैर्य राज ने 17-17 रनों का योगदान दिया। सीएफसी की ओर से गेंदबाजी में आदित्य कारण माझी ने 4 विकेट झटके, वहीं अमन कुमार, प्रशांत कुमार मिश्रा और सैफ अंसारी को एक-एक सफलता मिली। 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएफस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.