गढ़वा, नवम्बर 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड अंडर 16 टीम में गढ़वा के हर्षित गिरी का चयन हुआ है। यह खबर मिलते ही विभिन्न खेल संघों ने हर्ष जताया। लोगों ने कहा कि हर्षित का चयन गढ़वा जिला क्रिकेट संघ और जिले के लिए एक ऐतिहासिक पल है। उसके चयन से गढ़वा में क्रिकेट के खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। हर्षित गढ़वा जिला क्रिकेट लीग में यूथ क्रिकेट क्लब से खेलते हुए अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हर्षित की इस उपलब्धि से झारखंड सरकार के पूर्व खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी और सदस्य काफी उत्साहित हैं। संघ के अध्यक्ष राज महेश्वरम, उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, डॉ पंकज प्रभात, रेखा चौबे, सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, संयुक्त सचिव विक्की सिंह, गौरव सिंह, अंकित सिंह, कोषाध्यक्ष रवि सिन्हा, कोच गुड्डू तिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.