कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सर पदमपत सिंघानिया स्पोर्ट्स एकेडमी (एसपीएसएसए) की खिलाड़ी काव्या ने बीसीसीआई वुमेन्स अंडर-15 वन डे ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मणिपुर के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। काव्या उप्र टीम की ओर से एलीट ग्रुप में खेल रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एसपीएसएसए के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंघानिया और सेक्रेट्री आशीष सिंह चौहान ने बधाई दी। काव्या ने बेहतरीन प्रदर्शन को एकेडमी की प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.