आजमगढ़, फरवरी 5 -- आजमगढ़। अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग की जिला कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन 12 फरवरी को सुखदेव पहलवान स्टेडियम, आजमगढ़ में किया जाएगा। इस चयन ट्रायल में सफल पहलवान 17 से 19 फरवरी तक वाराणसी में आयोजित होने वाली अंडर-15 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कुश्ती संघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 फरवरी को वजन मापन दोपहर साढ़े ग्यारह से साढ़ बारह बजे तक किया जाएगा, इसके बाद चयन ट्रायल आयोजित होगा। इस संबंध में जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सत्यवान यादव ने बताया कि चयन ट्रायल में वहीं पहलवान भाग ले सकेंगे जिनका जन्म वर्ष 2011 से 2012 के बीच हुआ हो। इसके अलावा 2013 में जन्मे 13 वर्ष आयु के पहलवान चिकित्सा प्रमाण-पत्र एवं माता-पिता के प्रमाण-पत्र के साथ भाग ले सकते हैं। आयु एवं अधिवास का सत्यापन...