धनबाद, जून 27 -- मैथन। केंद्रीय विद्यालय मैथन डैम में शुक्रवार को केवीएस रांची संभाग अंतर्गत क्षेत्रीय दो दिवसीय अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि दामोदर घाटी निगम मैथन के परियोजना प्रमुख सुमन प्रसाद सिंह और विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार माथुर ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रांची संभाग के पांच विद्यालय के बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों में केवी हीनू पाली 1 एवं 2, दीपाटोली, लातेहार और मैथन डैम हैं। खिलाड़ियों की संख्या 80 है। मुख्य अतिथि ने हार-जीत से बढ़कर बच्चों को खेल भावना बनाए रखने लिए उत्प्रेरित किया। खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...