भागलपुर, नवम्बर 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कम्पाउंड क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) प्रमंडल स्तरीय अंडर-14 चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मैच में भागलपुर की टीम ने बांका को सात विकेट से शिकस्त देकर विजयी तमगा अपने नाम किया। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जय नारायण कुमार ने दी। डीएसओ ने बताया कि भागलपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बांका की ओर से बल्लेबाजी में अमृत राज ने 40 रन एवं रितेश ने 10 रनों का योगदान दिया। पूरी टीम मात्र 81 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में शहंशाह खान ने चार विकेट, देव आनंद एवं कृष्ण कुमार दो-दो विकेट और अमृत ने एक विकेट प्राप्त किया। 82 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम ने 13 ओवरों में ही आसानी से ...