धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। रांची को सात विकेट से हराकर धनबाद ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। गिरिडीह में मंगलवार को खेले गए फाइनल में धनबाद को विजेता बनाने में एक बार फिर कप्तान गुरप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई। ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। टूर्नामेंट के पांच मैचों में वे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। गुरप्रीत 105.75 की औसत से कुल 411 रन और 14 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। रांची ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी कर पूरी टीम 33 ओवरों में 143 रन बनाकर आउट हो गई। उत्सव कुमार ने 26, वर्णित शाहदेव ने 22, दिव्य गौतम ने 14 और आदित्य प्रसाद ने 12 रन बनाए। गुरप्रीत सिंह ने तीन, दीपक कोड़ा ने तीन और प्रशांत कुमार पासवान ने दो विकेट लिए। बाद में धनबाद ने 33 ओवर में ही तीन विकेट प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.