फरीदाबाद, जनवरी 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजस्थान के सीकर में आयोजित होने वाले अंडर-14 एसजीएफआई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए प्रदेश की टीम का प्रशिक्षण शिविर फरीदाबाद में आयोजित किया जा रहा है। यहां पर खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। टीम मंगलवार को एज वेरिफिकेशन (आयु सत्यापन) टेस्ट कराने बीके अस्पताल पहुंची। अभ्यास शिविर में फरीदाबाद के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों के 16 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बीके अस्पताल पहुंचे खिलाड़ियों के साथ शारीरिक शिक्षा की अध्यापक सविता शर्मा भी आई थी। सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि टीम में फरीदाबाद, भिवानी व पानीपत के दो-दो, गुरुग्राम के चार, रोहतक के तीन और झज्जर, सोनीपत व अंबाला के एक-एक खिलाड़ी का चयन किया गया है। 19 से 24 जनवरी तक नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा। इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.