साहिबगंज, दिसम्बर 12 -- साहिबगंज। जेएससीए के तत्वावधान में दुमका, गोड्डा व पाकुड़ में आयोजित होने वाले अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को शहर के सिदो-कान्हू स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इस दौरान चयन समिति के समक्ष 30 खिलाड़ियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा की मौजूदगी में ट्रायल में शामिल हुए। जिले के 30 निबंधित खिलाड़ियों का जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, माता-पिता का वोटर कार्ड, स्कूल का रिजल्ट एवं स्कूल का बोनाफाइड प्रमाणपत्र भी जांच की गई। मौके पर चयन समिति सदस्य मो अशफाक आलम, गोपाल सिंह, श्याम रंजन तिवारी, अजीत, चंदन यादव मौजूद थे। ज़िला सचिव ने बताया कि साहिबगंज का पहला मैच दुमका से 14 दिसंबर को दुमका में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...